राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम आज से
भरतपुर | बच्चोंमें कुपोषण की रोकथाम शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से कृमि नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा। 10 से 13 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 1 से 5 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कृमि नियंत्रण की दवा एलबेन्डाजोल खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा।