सीएम से मिलीं नवनिर्वाचित जिला प्रमुख
भरतपुर | जिलाप्रमुख बीना सिंह एवं उपजिला प्रमुख सुनीता सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से जयपुर में मुलाकात की इस मौके पर सीएम ने विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्रसिंह, धीरेंद्र पालसिंह, अभय वीरसिंह, हेमेंद्र सिंह, राजू घेर, हनुमंत धाकड़, चंद्रभान कुंतल आदि साथ थे।