- Hindi News
- तीन दिन बाद पता चला कंटेनर में है 30 लाख की अवैध शराब
तीन दिन बाद पता चला कंटेनर में है 30 लाख की अवैध शराब
कंटेनर से हुई थी युवक की मौत, हटाया तो खुला राज
भरतपुर| गांवबरसो के पास तीन दिन पहले एक कंटेनर ने महिला युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने खड़े कंटेनर को तीन दिन बाद थाना लाने के लिए क्रेन से खिंचवाया तो पता चला इसमें 30 लाख रुपए की अवैध शराब है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।
पुलिस के अनुसार छह फरवरी की शाम एनएच 11 पर कंटेनर ने एक महिला युवक को टक्कर मार दी थी। इसमें घायल युवक चंद्रशेखर पुत्र सल्लो बघेला निवासी बछामदी की जयपुर ले जाते समय सात फरवरी को मौत हो गई। चालक कंटेनर को छोड़कर भाग गया। चुनाव में व्यस्तता के कारण पुलिस ने आठ फरवरी की शाम क्रेन के माध्यम से कंटेनर खिंचवाया तो उसमें 30 लाख रुपए की शराब बरामद की गई। कन्टेनर ने मिली बिल्टी बिल सोनीपत (हरियाणा) से सिलेट के नाम से तैयार की गई है, जो नागपुर (महाराष्ट्र) की फर्म के नाम से बनी है। जांच में मामले की किसी गिरोह से जुड़ाव की संभावना जताई गई है।