- Hindi News
- जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र बांटे
जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र बांटे
भरतपुर| एसबीबीजेबैंक एवं स्वर्ग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चैंबर ऑफ कामर्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील गोयल रहे जबकि अध्यक्षता दीपक जैन ने की। इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता, मनोज सारस्वत विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने 35 स्कूलों के 600 बच्चों को जर्सियां प्रदान कीं। इस मौके पर संस्था कॉर्डिनेटर प्रवेन्द्र सिंह ठेनुआ, रेनू सिंह, अखिलेश, कल्पना, नरेंद्र सिंघल, मनोज गोस्वामी, राजेश, विजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
नदबई| गायत्रीशक्तिपीठ पर समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार योगेश कुमार की ओर से गरीबों को 108 कंबल 51 साड़ी वितरित की गई।