पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी के 204 मामलों में 28.23 लाख का जुर्माना

बिजली चोरी के 204 मामलों में 28.23 लाख का जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतनिगम द्वारा जनवरी माह में बिजली चोरी रोकने के लिए शहर में चलाए गए अभियान में 232 उपभोक्ताओं के मकान-दुकानों पर जांच की 204 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

निगम ने बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं पर 28 लाख 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम द्वारा अब तक जुर्माने की 14 लाख 19 हजार रुपये राशि वसूल की जा चुकी है। जबकि एक उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।

निगम के अनुसार जनवरी माह में सर्वाधिक 58 जांच उपखंड भरतपुर ए-प्रथम के सहायक अभियंता जीएल गुप्ता ने कर बिजली चोरी के 51 मामले पकड़े। जबकि सर्वाधिक जुर्माना 7 लाख 28 हजार रुपये अधिशाषी अभियंता वीके दुबे द्वारा वसूला गया।