- Hindi News
- स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर | कोतवालीथाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पाईबाग निवासी पवन बंसल पुत्र हरीशंकर ने हैड पोस्ट आफिस से स्कूटी एक्टीवा 9 नवंबर 2014 को चोरी होने का मामला कोतवाली थाना में दर्ज कराया था। इस मामले में हैडकांस्टेबल कपूरचंद ने जांच के बाद स्कूटी चोरी के आरोपी हीरासिंह पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी सेवला उच्चैन को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की गई है।