हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोपी पकड़ा
भरतपुर| सेवरथाना पुलिस ने एक युवती से अश्लील हरकत करने पिता की हत्या कर गांव झीलरा के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूरजपोलगेट निवासी एक युवती ने मोहनलाल वगैरह 2 लोगों के खिलाफ अश्लील हरकत करने पिता की हत्या कर गांव झीलरा के जंगल में फांसी के फंदे पर लटका देने का मामला 11 अक्टूबर 2014 को सेवर थाना में दर्ज कराया था। इस मामले में सीओ ग्रामीण सत्यनारायण ने जांच के बाद आरोपी मोहनलाल पुत्र हजारीलाल निवासी सैंथरा को गिरफ्तार किया है।