भामसं सदस्य जाएंगे प्रांतीय अधिवेशन में
भरतपुर|भारतीय मजदूरसंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक किला स्थित नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष मेंबर सिंह कुंतल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 21 22 फरवरी को राजसमंद में होने वाले प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महताब सिंह चौधरी, राजेन्द्र सिंह कसौदा, सोनवीर सिंह, किशन, मोहित, संजय, जीतेन्द्र शर्मा, शंभूदयाल, कविता, विमला चौधरी आदि ने विचार रखे। संचालन जिलामंत्री प्रकाशचंद शर्मा ने किया।