पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन नेपाली युवकों को लूटा

तीन नेपाली युवकों को लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन नेपाली युवकों को लूटा

बुधवारको रोडवेज बस में यात्रा कर रहे तीन नेपाली युवकों को बदमाशों ने बेहोश कर लूट लिया। सीट पर बेहोश मिलने पर उन्हें चालक परिचालक इन्हें अटलबंध थाना लेकर पहुंचे। इन्हें अब अचेतावस्था में आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। एम्बुलेंस 108 के नर्सिंग कर्मी विक्रम मीणा ने बताया कि जयपुर से अलीगढ़ जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बस में तीन नेपाली युवक एक ही सीट पर यात्रा कर रहे थे। तीनों ही 20 से 25 साल की उम्र के हैं। युवकों को बस के चालक परिचालक ने भरतपुर पहुंचने पर देखा तो तीनों सीट पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। इस पर बस को सीधे ही अटलबंध थाना पर ले जाया गया। बेहोश तीनों युवकों को एम्बुलेंस 108 के चालक तेजपाल नर्सिंग कर्मी विक्रम मीणा आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे और उन्हें मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। पता चला है कि तीनों युवकों के पास जयपुर से मथुरा की टिकट थी। अटलबंध थाना प्रभारी नरेंद्र मीणा ने बताया कि युवकों को जयपुर से निकलते ही या फिर दौसा महुआ में कोई चीज खिला या सुंघा दी गई। शेषपेज 13 पर...

जहरखुरानी िगरोह...

तीन नेपाली युवक : जिससेबेहोश हो गए। उनका क्या सामान चोरी हुआ है और कैसे घटना घटी आदि जानकारी उनके अस्पताल में होश आने के बाद ही हो सकेगी। बुधवार रात तक उन्हें अस्पताल में होश नहीं आया था। तीनों युवकों में से एक युवक की पेंट की जेब पर ब्लेड से कट का निशान है। पेंट में चीरा लगाकर जेब से रुपए निकाले जाने का साफ पता चलता है, परंतु उनके होश आने पर ही पता चल सकेगा कि कितने रुपए पार किए गए।