पर्यवेक्षक की अनुशंसा पर मिलेगा जिप्सम
भरतपुर. जिप्समविक्रेताओं की बैठक उपनिदेशक देशराज सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विक्रेताओं को जिप्सम उपलब्ध कराने रिकार्ड संधारण की जानकारी दी गई। सिंह ने बताया कि जिप्सम विक्रेता किसान के आवेदन पत्र पर सहा. कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक की अनुशंसा पर ही कृषकों को जिप्सम उपलब्ध कराएं। किसानों को जिप्सम 50 प्रतिशत अनुदान पर 1435 रुपए प्रति टन की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।