पांच बीमारियों का लगेगा एक टीका
भरतपुर. बच्चोंको पांच बीमारियों के इलाज का एक टीका लगाया जाएगा। इससे बच्चों को भी बार बार टीके लगाने से होने वाले दर्द से निजात मिलेगी। पेंटाबेलेंट नाम का यह टीका फिलहाल जिले के अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है। जल्द ही यह टीका सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह टीका डिप्थीरिया, खसरा, टिटनेस के अलावा पीलिया दिमागी बुखार में सहायक होगा।