पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांडिया नाइट में दिखेगी गुजरात की झलक

डांडिया नाइट में दिखेगी गुजरात की झलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआईभरतपुर सेंचुरी, मानव भारती सीनियर सैकंडरी स्कूल दैनिक भास्कर की ओर से 28 सितंबर को आगरा रोड स्थित सिद्धेश रिसोर्ट में गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।

इसमें गुजराती संस्कृति भरतपुर में साकार होगी। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है। सचिव सुमित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में टीवी एवं रेडियो की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रशिक्षक डांस ग्रुप भी प्रस्तुति देंगे। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए गुरुवार दोपहर तीन बजे से अभिनंदन मैरिज होम में काउंटर लगेगा।

कोई भी 100 रुपए शुल्क जमा कर सात दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हो सकता है। कोरियोग्राफर मनीष विभोर डांडिया के गुर देंगे। शिविर के लिए एक फोटो लाना अनिवार्य होगा। इसी स्थान पर टिकट काउंटर भी बनाया गया है। शेषपेज 13 पर...

डांडियानाइट में...



जहांसे कोई भी टिकट प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कपल एंट्री का टिकट खरीदने पर उन्हें मैरिज एनीवर्सरी या कपल के किसी भी एक सदस्य के जन्मदिन पर समान मूल्य का बर्थ डे केक निशुल्क मिलेगा। कपल एंट्री फीस 300 रुपए, पांच साल से अधिक की लड़कियों की 100 रुपए है। पांच साल से अधिक लड़कों की उम्र होगी तो वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में रजत आर्य, राकेश कुमार गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, राजकुमार राजू, सुशील सिंघल, अजय आर्य, पिकासो गर्ग, सुचित जैन, राकेश जैन, विशालसिंह, रविंद्र सिंह, केपीसिंह, जितेंद्र गोयल, रोहित वागपतिया, अमित खंडेलवाल अनिल गुप्ता आदि उपस्थित थे।