जहरखुरानी गिरोह सक्रिय
भरतपुर. यदिआप बस में यात्रा कर रहे हैं और कोई अनजान व्यक्ति आपको कुछ भी खाने पीने के लिए देता है तो जरा सावधान रहें। इन दिनों जयपुर से भरतपुर के बीच जहरखुरानी करने वाला गिरोह सक्रिय है। जयपुर-भरतपुर के बीच दो दिन में तीन वारदातें सामने आई हैं। जहरखुरानी के शिकार हुए सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जहरी खुरानी के मामले जयपुर से भरतपुर के रास्ते में अक्सर होते रहते हैं। इन तीनों मामलों में भी पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने या तो जयपुर से निकलते ही या फिर बालाजी मोड़ के आसपास ढाबे पर बस रुकने के बाद अपने मंशूबों को अंजाम दिया है। दूसरी ओर, घटना का थाना क्षेत्र तय नहीं हो पाने की वजह से तो भरतपुर में रिपोर्ट होती है और ही पीछे उक्त बस स्टॉपों के थानों में दर्ज हो पाई है। तीनों वारदातों में यात्री बेहोश भरतपुर बस पहुंचे-पहुंचे हुए हैं और तीनों रोडवेज बस के परिचालक या चालक द्वारा ही देखे गए हैं। ये तीनों मामले भी फिलहाल भरतपुर रोडवेज बस स्टैंड के अटलबंध थाना में दर्ज नहीं हुए हैं।
भरतपुर. आरबीएम अस्पताल में उपचाराधीन जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक।