रोडवेज से एमपी का सफर महंगा
भरतपुर. राजस्थानरोडवेज ने मध्य प्रदेश जाने वाली बसों का भी किराया बढ़ा दिया है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भेजे जाने के बाद राजस्थान रोडवेज ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है।
भरतपुर से ग्वालियर के बीच चलने वाली बसों के यात्री किराए में पांच रुपए की वृद्धि की गई है। रोडवेज के फाइनेंस मैनेजर महेश गुप्ता ने बताया कि पहले भरतपुर से ग्वालियर का किराया 165 रुपए था, जो अब 170 रुपए हो गया है। भरतपुर से करीब 10 बसें मध्य प्रदेश के कई शहरों में अप डाउन करती हैं। मध्यप्रदेश में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है, इसलिए रोडवेज बसों में वहां के विभिन्न शहरों के यात्री यात्रा करते हैं। रोडवेज ने नया किराया लागू कर दिया है।