शिल्पी को किया सम्मानित
भरतपुर. केंद्रीयविद्यालय में बुधवार को पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री हिंदी साहित्य समिति द्वारा हिंदी पखवाड़े में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर नवीं कक्षा की छात्रा शिल्पी को सम्मानित किया गया। प्राचार्य नेमसिंह ने कथा वाचन, श्लोक पाठ, समूह वाचन आदि संस्कृत सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नेमसिंह ने बच्चों को जीवन में प्रगति पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।