निरीक्षण में 41 कार्मिक मिले अनुपस्थित
भरतपुर. एडीएमसिटी द्वारा बुधवार को 7 कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान 36 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, जबकि मंगलवार 5 कार्मिक अनुपस्थित मिले। एडीएम ने बताया कि डीईओ प्रथम कार्यालय में 5 कर्मचारी, डीईओ द्वितीय में कार्यालयाध्यक्ष सहित दो कर्मचारी , डाइट में 6 व्याख्याताओं सहित 10 कर्मचारी , डीआईसी में 1 , आवासन मण्डल कार्यालय में कार्यालयाध्यक्ष पीई सीनियर सहित 7 कर्मचारी और रीजनल मैनेजर रीको कार्यालय में रीजनल मैनेजर एसआई सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले