आतिशबाजी लाइसेंस अगले माह मिलेंगे
भरतपुर. दीपावलीके अवसर पर आतिशबाजी का सामान विक्रय करने हेतु अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक संबंधित तहसील कार्यालय में किए जा सकेंगे। तहसीलदार प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर उपखण्ड मजिस्ट्रेट की अनुशंषा सहित आवेदन पत्र 13 अक्टूबर तक जिला कलक्टर कार्यालय में भेजे जाएंगे। अनुशंषा के आधार पर 21 से 27 अक्टूबर तक अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आवेदन पत्र के साथ शुल्क 150 रुपए जमा कराए जाने पर फार्म नंबर 24 में अनुज्ञा पत्रा जारी किये जायेंगे।