छात्र संगठन ने जीत पर मनाया जश्न
भरतपुर. भारतीयराष्ट्रीय छात्र संगठन ने वैर विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया है। संगठन के महासचिव हरजीत सिंह सांखला ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वायदे किए थे, उन पर खरी उतरने का परिणाम यह रहा कि राज्य में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है। इस मौके पर संगठन के पूर्व महासचिव निरपत डागुर, पंकज, अमर सिंह सांखला, गिर्राज, दीपक कासौट, भोला, अरुन, अविनाश पहाड़िया, अंकुर, मनोज, पवन, रवि आदि मौजूद थे।