शिविर में हुई 200 बच्चों की जांच
भरतपुर. भारतविकास परिषद के सेवा सप्ताह के अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 200 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बच्चों के दांतों की जांच डॉ. भावेश कौशिक ने की सामान्य स्वास्थ्य जांच डाॅ. गिरधारी लाल अग्रवाल ने की। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. डीडी गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश सिंघल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद मंगल, सीमा मंगल, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।