भरतपुर. जायन्ट्सग्रुप ऑफ भरतपुर द्वारा सेवा सप्ताह का आरंभ किया गया। इस अवसर पर बिहारीजी मंदिर पर ब्लड शुगर जांच शिविर लगाया गया। इस अवसर पर 175 लोगों की ब्लड शुगर की जांच की गई। इस मौके पर दिनेश सिंघल, अश्वनि कोहली,मनोज तिवारी, सुरेश सर्राफ, विकास मोहन आदि मौजूद थे।