29 को होगा स्काउट का मंडल अधिवेशन
भरतपुर. भारतराज्य स्काउट एवं गाइड मंडल भरतपुर की ओर से 29 सितंबर को संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें संभाग के सभी जिलों के स्काउट पदाधिकारी शामिल होंगे। बुधवार को रेलवे स्कूल के पास स्थित स्काउट कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मैरिज होम में कराने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम में स्काउट की गतिविधियों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में डीईओ प्रथम बृजेंद्रसिंह कौंतेय, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामस्वरूप वर्मा, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा सियाराम फौजदार, धौलपुर, करौली सवाई माधोपुर के डीईओ के अलावा स्काउट संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।