पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में भरतपुर टीम ने बाजी मारी

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में भरतपुर टीम ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. 59वींस्कूली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 19 वर्ष में भरतपुर जिले की टीम ने स्वर्ण, रजत पदक जीतकर चैम्पियनशिप पर कब्जा कर भरतपुर का नाम रोशन किया। जोधपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर भरतपुर लौटने पर खेलप्रेमियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया।

प्रतियोगिता में भरतपुर के खिलाड़ी मनोज यादव, करन अरेला, महावीर सिंह, जीतेंद्र शर्मा, आशुतोष चौधरी एवं विष्णु ने सभी व्यक्तिगत उपकरण, आलराउंड चैम्पियन के फ्लोर एक्सरसाइज, वाल्टिंगटेबिल, होरीजेंटल वार, पैरलल वार, रोमन रिंग, पॉमल्डहार्स के सभी स्वर्ण पदक एवं रजत पदकों पर कब्जा किया। टीम के भरतपुर पहुंचने पर रेलवे स्कूल के प्रधानाध्यापक फूल सिंह कुंतल, बाबू लाल कटारा, योगेंद्र सिंह, रामेश्वर प्रसाद, देवेंद्र सिंह, जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारी राजेंद्र गर्ग ने खिलाड़ियों, टीम प्रभारी कमल सिंह एवं मुख्य प्रशिक्षक डा. रमेश इंदौलिया का मिठाई खिलाकर स्वागत किया।