पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर में सीएनजी के लिए गेल टीम का दौरा

घर-घर में सीएनजी के लिए गेल टीम का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. शहरको जल्द ही सीएनजी कंप्रेश्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति होने लगेगी। इसके लिए गेल कंपनी ने कवायद तेज कर दी है। कंपनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है। इसके लिए गेल के अधिकारियों की टीम भरतपुर आई। यहां जिला कलेक्टर को एनओसी के लिए आवेदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि भरतपुर से सीएनजी की पाइप लाइन जा रही है। गेल ने पाइप लाइन से जुडे़ प्रमुख शहरों में घर-घर सीएनजी सप्लाई की योजना बनाई है। इसके लिए प्रदेश के कोटा और भरतपुर शहर को चुना गया है। इस संबंध में कवायद तो काफी समय से चल रही है, लेकिन अब गति दी गई है। गेल द्वारा इंडस्ट्रीज एरिया में जमीन चिह्नित की गई है, जिसके आवंटन की प्रक्रिया जारी है। गत दिवस गेल कंपनी के तीन डिप्टी मैनेजर रैंक के अधिकारी भरतपुर आए। इन्होंने जिला कलेक्टर, एसडीएम, डीएसओ सहित कई अधिकारियों से मुलाकात की थी। कंपनी की ओर से जिला कलेक्टर के यहां एनओसी के लिए फाइल लगाई गई है।एसडीएम ने गेल के अफसरों के साथ सेफ्टी आफ प्वाइंट इश्यू पर मीटिंग भी की थी। एनओसी मिलने के बाद एक्सप्लोसिव डिपार्टमेंट से मंजूरी ली जाएगी। डीएसओ उम्मेदसिंह पूनिया ने बताया कि गेल के अधिकारी उनसे मिले थे और इस प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई थी।

एलपीजी की किल्लत का नहीं रहेगा संकट

गेलकंपनी की सी एलजी सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी तो शहर में रसोई गैस एलपीजी का कोई संकट नहीं रहेगा। जब चाहो तब गैस उपलब्ध रहेगी। शहर में पाइप लाइन डालकर सी एलजी की घर-घर सप्लाई दी जाएगी।