- Hindi News
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से
भरतपुर. माध्यमिकएवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की छात्र एवं छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 सितम्बर से एक अक्टूबर तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेलवे में आयोजित होगी।
वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में यह 59 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता उच्चैन कस्बे के राउप्रावि में आयोजित होनी थी, लेकिन अब विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता को राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेल्वे को आवंटित किया गया है। स्कूल के मैदान पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 17 एवं 19 वर्ग में छात्र एवं छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होंगी।