पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैर क्षेत्र का फिर दौरा करेंगे मंत्री

वैर क्षेत्र का फिर दौरा करेंगे मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर विधानसभा के उपचुनाव में चुनाव प्रबंधन संभालने वाले मंत्री, सांसद और विधायक एक बार फिर क्षेत्र का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याओं का संकलन कर उनका समाधान कराएंगे। यह निर्णय शनिवार को जयपुर में हुई उपचुनाव समीक्षा बैठक में लिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा ने बताया कि मंत्री, सांसद और विधायक इस माह के अंतिम सप्ताह से दौरा करेंगे और उन क्षेत्रों में जाएंगे जहां उन्हें उपचुनाव के दौरान पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी थी। लोगों की समस्याओं का प्रशासन और सरकार के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा।

शनिवार को जयपुर मीटिंग में वैर क्षेत्र के सभी 24 सेक्टरों के प्रभारी और सह प्रभारियों को आमंत्रित किया गया था। जहां हार के कारण पर चर्चा की गई। वैर उपचुनाव में पार्टी ने तीन मंत्री, पांच सांसद और 21 विधायकों को लगाया था।

इसके अलावा संगठन के दर्जन भर से अधिक प्रभारी यहां डेरा डाले हुए थे। यह लाव लश्कर लाभ के बजाए नुकसान का सौदा साबित हुआ। क्योंकि कार्यकर्ता इनकी तीमारदारी और संपर्क बढ़ाने में जुटा रहा। इससे फील्ड में काम कम हुआ। पार्टी को ओवर कंफीडेंस था। साथ ही उम्रदराज नेता को टिकट देना और बसपा का प्रत्याशी नहीं होना भी हार का प्रमुख कारण था। ज्ञात रहे कि पिछले दो चुनावों में बसपा ने 25 से 30 हजार वोट उठाए थे। माना जा रहा है कि यह वोट कांग्रेस को मिल गए।