पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने की आवश्यकता

युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने की आवश्यकता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुपिनफाउण्डेशन द्वारा मथुरा रोड़ पर संत सुंदरदास ट्रस्ट भवन में शुरू किए गए कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ शनिवार को संस्था के अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता ने किया। इस केन्द्र पर 60 बालक-बालिकाओं को तीन माह का निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिशाषी निदेशक गुप्ता ने कहा कि युवाओं को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा और उन्हें कोई कोई प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त करने होंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि विधायक अथवा सांसद निधि से पंचायत समिति या ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रशिक्षण केन्द्रों के भवनों का निर्माण कराया जाना चाहिए ताकि इनमें उस क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा सके।

समारोह में पूर्व प्रधान निहालसिंह, ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल लोहिया, सरपंच गम्भीर सिंह एवं मनमोहन अभिलाषी आदि ने विचार रखे।कार्यक्रम में हरीशंकर मुसद्दी, घमंडीलाल राजेन्द्र माहुरे, बबीता, राजरानी, अनिल खण्डेलवाल, कायम चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन हेमन्त शर्मा ने किया।