पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लद्यु चित्र प्रदर्शनी को पर्यटकों ने निहारा

लद्यु चित्र प्रदर्शनी को पर्यटकों ने निहारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वपर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय संग्रहालय में लघु चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और पर्यटन विभाग द्वारा स्कूली छात्रा-छात्राओं की पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दिन संग्रहालय में देशी विदेशी पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया।

राजकीय संग्रहालय परिसर में लघु चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ संग्रहालय के अधीक्षक उमराव सिंह एवं पर्यटन विभाग के उपनिदेशक वीके जैन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शुभारंभ के अवसर पर संग्रहालय की क्यूरेटर धर्मजीत कौर उपस्थित थी। इस लघु चित्र प्रदर्शनी में 18 वीं 19 वीं सदी के लोक जीवन के चित्र प्रदर्शित कर रखे हैं। इस चित्र प्रदर्शनी को देशी विदेशी पर्यटकों ने निहारा और तत्कालीन लोक जीवन की जानकारी प्राप्त की। इस दिन संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों का शहनाई वादन से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा दो समूहों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय संग्रहालय में किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के तीन वर्गों में 125 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके प्रथम वर्ग में यशी प्रथम, गायत्री द्वितीय, अभिषेक शर्मा तृतीय रहे जबकि द्वितीय वर्ग में रक्षित गर्ग प्रथम, प्रशान्त द्वितीय आकांक्षी चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के तृतीय वर्ग में कविता प्रथम, कंचन द्वितीय सृष्टि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश एवं पर्यटन कला संस्कृति विभाग की क्षेत्रीय निदेशक शुचि त्यागी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

भरतपुर. किला स्थित राजकीय संग्रहालय में पुराविद चित्र उपकरणों को देखते लोग।