सीनियर बॉक्सिंग टीम का चयन
भरतपुर. जिलाबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में जिला सीनियर बॉक्सिंग टीम का चयन किया गया। चयनित प्रतियोगी जोधपुर के बरकतुल्ला स्टेडियम में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित राजस्थान राज्य सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया टीम में पुष्पेंद्र, सुभाष चंद, ज्ञानेंद्र, अरविंद, सुखदेव सिंह, कपिल, वीर नारायण, नीरज रवि कुमार का चयन किया गया है। टीम मैनेजर लखन शर्मा बनाए गए हैं।