समरसता बिगाड़ने का आरोपी पकड़ा
भरतपुर. सामाजिकसमरसता बिगाड़ने के एक आरोपी को बाड़मेर पुलिस ने मध्य प्रदेश से पकड़ा है, जिसके खिलाफ भरतपुर जिले के खोह थाना में भी मामला दर्ज है। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि मोबाइल फोन के वॉट्सएप पर सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले मैसेज भेजने सूचना प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग करने का मामला पिछले दिनों खोह थाना में दर्ज किया गया था। इसके आरोपी बाड़मेर निवासी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित उर्फ सीसी टाइगर को मध्य प्रदेश से बाड़मेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसे भरतपुर पुलिस जरिए प्रोटेक्शन वारंट मध्य प्रदेश से लाया जाएगा। इसके खिलाफ बाड़मेर मध्य प्रदेश सहित कई स्थानों पर इस प्रकार के मामले दर्ज हैं।