परस्पर युवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
भरतपुर. नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को गांव अवार में ब्लॉक स्तरीय परस्पर युवा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, बॉलीवाल, कबड्डी, महिला दौड़, साइकिल दौड़ के लिए 16 टीमें भाग ले रही हैं। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में धर्मेंद्र जिरौली प्रथम, विष्णु बंड पुरा द्वितीय अजीत माढौनी तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में सोनू अवार प्रथम, लोकेश द्वितीय राकेश सूरौता तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी के प्रथम राउंड में डिडवारी ने सुनारी, अवार ने तालफरा तथा अभौरा ने पाल खेड़ा को पराजित किया। इस मौके पर राममूर्ति शर्मा, लालाराम आदि मौजूद रहे।