प्लेटफार्म पोर्टर अब बन सकेंगे टीसी
भरतपुर. कोटामंडल के यातायात विभाग में कार्य करने वाले प्लेटफार्म पोर्टर (पीपी) भी अब टिकट कलेक्टर बन सकेंगे। इस बारे में पश्चिम- मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर से आदेश जारी हो चुके हैं।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि पूर्व में कोटा मंडल के यातायात विभाग में कार्य करने वाले प्लेटफॉर्म पोर्टर (पीपी) को टिकट कलेक्टर के चयन के लिए पात्रता से बाहर कर दिया गया था।
इस कारण प्लेटफार्म पोर्टर (पीपी) में नाराजगी थी। दो-तीन वर्षों से टिकट कलेक्टर का चयन भी नहीं रहा था। यूनियन ने महाप्रबंधक के सामने यह मामला उठाया था।