योग दिवस की घोषणा पर जताई खुशी
भरतपुर. भारतस्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से पतंजलि योगपीठ की बैठक साधु आश्रम पर मंडल प्रभारी वीरी सिंह कुंतल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित कराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया गया। बैठक में महिला मंडल प्रभारी रेखा सोनी, ओमप्रकाश सोगरवाल, तेजसिंह चाहर, हीरासिंह आर्य, किशन सिंह, कुंवर सिंह आदि मौजूद थे।