विकलांग संघ की कार्यकारिणी गठित
भरतपुर। विकलांगएकता संघ की बैठक नेहरू पार्क में आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें अध्यक्ष पालवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बलवीर सामरा, कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सह कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कान्त मिश्रा प्रहलाद, सचिव सुनील तिवारी, उप सचिव जुगनू, रफीक खान एवं राकेश अग्रवाल तथा व्यवस्थापक पुष्पेंन्द्र सिंह को मनोनीत किया गया। इस मौके पर सरकार से विकलांगों को रोजगार में आरक्षण 10 प्रतिशत करने, संवैधानिक पदों पर आरक्षण प्रदान करने तथा विकलांग प्रमाण पत्र एवं रेलवे और रोडवेज पास एवं पेंशन आदि की सुविधा दिलाए जाने की मांग की गई। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में एक जनवरी को सहभागिता निभाने का निर्णय लिया।