- Hindi News
- रेलवे पुलिस ने वसूला 44 लोगों से जुर्माना
रेलवे पुलिस ने वसूला 44 लोगों से जुर्माना
भरतपुर. रेलवेमजिस्ट्रेट भंवर भदाला के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 लोगों को पकड़ कर 15,330 रुपए जुर्माना वसूला। आरपीएफ के थानाधिकारी बब्बन लाल ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने पर 27, अनधिकृत रुप से सामान बेचने पर 5 लोगों को, गंदगी फैलाने पर 2, रेलवे लाइन क्रॉस करने पर 2 , महिला कोच में यात्रा करने पर एक, नो पार्किंग जोन में ऑटो खड़ा करने पर 5 चैन पुलिंग करने पर 2 जनों को पकड़ कर जुर्माना वसूला।
चैनपुलिंग से हुई ट्रेन लेट : आरपीएफथानाधिकारी ने बताया कि दिल्ली की ओर जा रही गोआ संपर्क कांति का भरतपुर में स्टापेज नहीं होने पर भी चैन पुलिंग करने पर आगरा के मनीष को गिरफ्तार किया। चैन पुलिंग से ट्रेन पांच मिनट लेट हुई। इसी प्रकार देहरादून एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करने पर करौली निवासी भवानी सिंह को गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।