सेक्टर मजिस्ट्रेट को लापरवाही पर नोटिस
भरतपुर. वैरविधानसभा उपचुनाव में सेक्टर 9 जगजीवनपुर मुख्यालय के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को चुनाव कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस 13 सितम्बर को निर्देशों के बावजूद अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों का भ्रमण निर्धारित समयावधि तक पूर्ण नहीं करने,उच्चाधिकारियों से वार्ता के दौरान संयमित भाषा का उपयोग नहीं करने शिष्टाचार का ध्यान नहीं रखने और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवदत्त शर्मा सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति को नोटिस जारी किया गया है।