पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन की समुचित व्यवस्था हो

नामांकन की समुचित व्यवस्था हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा ने भामाशाह कार्ड नामांकन शिविरों को व्यवस्थित रूप से लगाने और शिविर में नामांकन क्षमता के अनुसार ही लोगों को नामांकन हेतु निर्धारित तिथि समय पर बुलाने के निर्देश दिये हैं।

जिला कलक्टर सोमवार को जिले में भामाशाह नामांकन कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संबंधित उपखण्डाधिकारी ऐसी व्यूह रचना करें कि शिविरों में अनावश्यक भीड़ नहीं हो और पटवारी ग्रामसेवक के माध्यम से परिवार संबंधी जानकारी संग्रहित करने हेतु परिवारों को वितरित किये जा रहे फार्मों पर ही नामांकन हेतु उन्हें जिस दिन जिस समय पर आना है अंकित करें ताकि लोग अनावश्यक परेशान नहीं हों। उन्होंने नामांकन कार्य में तेजी के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा कि प्रतिदिन शाम 6 बजे पश्चात नामांकन के समय फीड किये गये डाटा की गलतियों को दुरूस्त करें और इसके लिये किसी कार्मिक की जिम्मेवारी निर्धारित करें।

उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से शिविर के दौरान समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि नामांकन में सुविधा की दृष्टि से भविष्य में चार हजार तक की आबादी वाली पंचायतों में तीन दिवस, 5 हजार तक की आबादी वाली पंचायतों में चार दिवस और 5 हजार से अधिक की आबादी वाली पंचायतों में पाॅच दिवसीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। जिले में 11 सितम्बर तक 1 लाख से भी अधिक व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन हो चुका है जो संभवतया प्रांत के जिलों में सर्वाधिक है। शिविरों में 1 लाख 2 हजार 607 व्यक्तियों का भामाशाह नामांकन किया जा चुका है जबकि 48051 परिवारों का भामाशाह नामांकन हुआ। इन शिविरों में आधार कार्ड हेतु भी 50856 व्यक्तियों का नामांकन किया गया।