वातानुकूलित ताबूत सोसायटी को भेंट
इंडियनरेडक्रास सोसायटी व्यवस्था समिति की बैठक सेंट जोन्स एम्बुलेंस के चेयरमैन कर्नल श्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा में सर्वसम्मति से जम्मू कश्मीर मुख्यमंत्री सहायता कोष में 5 लाख रुपए सोसायटी अध्यक्ष जिला कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा को देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए युवा रेडक्रास के गठन का भी निर्णय लिया गया। रेडक्रॉस के चिन्ह के दुरुपयोग को रोकने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चीमा परिवार की ओर से सोसायटी को वातानुकूलित शव संरक्षण बॉक्स भेंट किया गया, जो सोसायटी द्वारा जन सेवा में निशुल्क रूप से सेवा के लिए दिया जाएगा। इस अवसर पर सोसायटी चेयरमैन सिंह ने प्राकृतिक आपदा में रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना की एवं चीमा परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर सोसायटी सदस्य एसएन अग्रवाल, डॉ. धीरेंद्र गोधारा, सुभाष जिंदल, अवधेश शर्मा, सरदार जोगेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर लवानिया, कृष्णकांत गर्ग, घनश्याम गर्ग, बिजेंद्र चीमा, राजदेव सिंह आदि मौजूद थे। संचालन सचिव पवन खंडेलवाल ने किया।
भरतपुर. रेडक्रास साेसायटी को मिला वातानुकूलित ताबूत।