पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता का महत्व बताया

स्वच्छता का महत्व बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जेसीआईभरतपुर सखी की ओर से जेसीआई सप्ताह कार्यक्रम के तहत निजी अस्पताल में अध्यक्ष मेगा नारंग की अध्यक्षता में मरीजों को डिटॉल, साबुन, फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सखियों की ओर से स्वच्छता से संबंधित निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। निबंध प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ रहें वातावरण स्वच्छ रखने के उपाय रखा गया था। इस अवसर पर सखियों ने शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रिया, रजनी, मंजू गोयल, गीता गर्ग, शालिनी, हिना आदि मौजूद थीं।