पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्त क्षेत्रों में सजग रहने के बताए गुर

समस्त क्षेत्रों में सजग रहने के बताए गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. जेसीआई भरतपुर की ओर से जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को राजकीय प्रौद्योगिक संस्था में संस्था के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक भारत अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक जगत में आने से पूर्व स्वयं को तैयार रहने तथा स्वयं को समस्त क्षेत्रों में सजग रहने के गुर बताए। अग्रवाल ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्तियों के लिए समस्त क्षेत्र खुले हुए हैं।इस अवसर पर प्रथम तृतीय वर्ष के 70 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रवि गुप्ता थे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राहुल बंसल, नितिन गोयल, किशोर खंडेलवाल, सुरेन्द्र सिंह, सजल बंसल, लिपिका गोयल, शिल्पी अग्रवाल आदि मौजूद थे। आभार सुनील मित्तल ने जताया।