पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह 19 अक्टूबर को

सम्मान समारोह 19 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. अनुसूचितजाति वर्ग में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं प्रतिभावान बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय सर्वोदय संस्थान की ओर से मुक्ताबाई सर्वोदय पुरस्कार सम्मान समारोह 19 अक्टूबर को घना रोड स्थित आदित्य रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। उक्त निर्णय संस्थान की आयोजित हुई बैठक में लिया गया। बैठक में संस्थान अध्यक्ष मिथलेश ने बताया कि कार्यक्रम के तहत भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर एवं दौसा जिला की अनुसूचित जाति वर्ग की 10 वीं कक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए 100 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से 35 छात्राओं को मुक्ताबाई सर्वोदय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा 65 छात्राओं को प्रतिभावान छात्रा के रुप में सम्मानित किया जाएगा।