पौष बड़ा कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
विद्युतनिगम के हीरादास जीएसएस स्थित विद्युतेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को पौषबड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई गई। गोवर्धन के पंडित नंद किशोर द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर महाआरती उतारी गई। बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसादी बांटी गई। इस अवसर पर निगम के अधिशाषी अभियंता वीके दुबे,कनिष्ठ अभियंता कमल सिंह, सहायक अभियंता बीएस शर्मा, कनिष्ठ अभियंता हरीश गुप्ता, सहायक अभियंता जीएल गुप्ता, सहायक अभियंता बीएल गुप्ता, सहायक अभियंता उत्तम सिंह, नेमीचंद गुप्ता, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। पौषबड़ा में आम भक्त जनों ने भी बड़ी संख्या में प्रसादी पाई।
भरतपुर. विद्युत निगम परिसर स्थित मंदिर में पोषबड़ा के दौरान सजी झांकी।