वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता 18 से
भरतपुर। लोहागढ़ जिमखाना स्पोर्ट्स एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से 18 दिसंबर से वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 टीमें भाग लेंगी। सचिव सुरेन्द्र सिंह टीटू ने बताया कि एमएस जे कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपए और कप तथा उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए और कप दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ सीरीज के रूप में बाइक दी जाएगी।