गरीब बच्चों को जर्सी का वितरण
भरतपुर। राजकीयमाध्यमिक विद्यालय कमलपुरा में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से विद्यालय के 140 गरीब बच्चों को ऊनी जर्सी का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पार्षद सुदेश कुमार थे। अध्यक्षता बदन कुमार ने की। इस अवसर पर संस्था प्रधान यादराम सिंह, आरएस गुप्ता, परमेश्वर लोहिया, धीरज कुमार, परितोष गोयल, शिक्षक गोपाल सिंह, बल्देव सिंह, प्रदीप सिंह, नवनीत प्रधान, श्रीभान सिंह, समंदर सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद थे।