शिक्षक संघ सियाराम के चुनाव 14 को
भरतपुर। राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 14 दिसंबर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे माध्यमिक विद्यालय में होगा। जिलाध्यक्ष श्याम सिंह जघीना ने बताया कि संगठन की सत्र 2014-2015 की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन होगा। निर्वाचन अधिकारी रामदयाल मीना सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक पाराशर एवं पर्यवेक्षक प्रदेश मुख्य महामंत्री बलवीर सिंह होंगे।