- Hindi News
- किसानों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करें
किसानों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करें
भरतपुर. किसानोंद्वारा नई तकनीकों को अपनाने से कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीकों की जानकारी कृषि प्रसार कर्मियों को किसानों को सही समय पर पहुंचाने और किसानों को उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। यह बात सरसों अनुसंधान निदेशालय में निदेशक डॉ. धीरज सिंह ने सरसों उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों पर आयोजित 2 दिवसीय कृषि प्रसार कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। प्रशिक्षण में अलवर जिले के कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंनें कहा कि अनुसंधानों में पाया गया है कि उन्नत किस्मों एवं तकनीकों तथा उपयुक्त पादप संरक्षण विधियों को अपनाकर सरसों का उत्पादन डेढ़ से दो गुणा तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंनें सरसों की बुवाई से पहले बीज उपचार करने एवं तेल की मात्रा बढाने के लिए सल्फर का उपयोग करने की भी सलाह दी। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक देशराज सिंह ने कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों को किसानों से सतत संपर्क बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर आत्मा के परियोजना निदेशक योगेश शर्मा, वैज्ञानिक अशोक आदि ने विचार रखे।
भरतपुर. सरसों अनुसंधान निदेशालय में प्रशिक्षण में कृषि पर्यवेेक्षक एवं अन्य।