पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता करती है संस्कारों की रक्षा

माता करती है संस्कारों की रक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. विश्वहिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत मंगलवार को कोडियान मोहल्ला स्थित वैष्णो माता मंदिर में मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय सेवा प्रमुख डॉ. सतीश भारद्वाज ने कहा कि टूटते हुए परिवार और क्षीण होते संस्कारों की रक्षा का उत्तरदायित्व माताओं का है। कार्यक्रम में प्रो. दीपिका गुप्ता, साधना भारद्वाज, कमला शर्मा, अर्चना गुप्ता, संगीता वशिष्ठ, नीलम शर्मा, शीला खंडेलवाल, निरोतीलाल अग्रवाल, डॉ. मुकेश वशिष्ठ, जयप्रकाश बजाज, कृष्ण गोपाल शर्मा, राम अवध बघेल, राजकुमार कुंतल ने विचार रखे। कार्यक्रम में दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। संचालन विभाग मंत्री नरेश खंडेलवाल ने किया।