पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महुआ पुलिसकर्मी दुर्घटना में घायल

महुआ पुलिसकर्मी दुर्घटना में घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. महुआथाना के पांच पुलिसकर्मी यूपी में दबिश के लिए जाते समय रास्ते में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भरतपुर लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना में 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम वाहन से लखनऊ गई थी। रास्ते में इटावा के पास चालक को नींद जाने से गाड़ी सड़क के बीच डिवाइडर से टकराकर पूरी तरह खत्म हो गई और उसमें सवार एएसआई रामसिंह सहित सिपाही घनश्याम वगैरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल लाया गया।