पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस को देख बदमाश कार छोड़ भागे

पुलिस को देख बदमाश कार छोड़ भागे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. शहरके सूरजपोल चौराहे पर मंगलवार दोपहर ट्रेफिक पुलिस के रोकने पर भी दिल्ली नंबर की कार के नहीं रुकने पर पीछा किया गया। बदमाश कार को अछनेरा रोड पर स्थित गांव बछामदी की ओर ले भागे, जहां वह पुलिस को देख एक गली में छोड़कर भाग गए। इस दौरान एसपी राहुल प्रकाश कहीं जा रहे थे, तभी उन्होंने वायरलैस पर मैसेज सुना तो वह भी बछामदी की ओर पीछा करते हुए पहुंच गए। ट्रेफिक पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मथुरागेट थाना पुलिस को सौंप दिया, जिसने उसे जब्त कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।