पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हरेंद्रसिंह ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए।

सिंह सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत दैनिक भास्कर तथा वर्धमान डेंटल क्लिनिक एंड डेंटल इनप्लांट सेंटर की और से मंगलवार सुबह वर्धमान डेंटल क्लिनिक में आयोजित निशुल्क दंत एवं स्वांस रोग जांच शिविर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों की सराहना की। साथ ही इस तरह के आयोजनों को हर वर्ग के लिए लाभकारी बताया। शिविर में दांतों स्वांस से संबंधित सभी तरह के रोगों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अनिल जैन तथा टीबी स्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष गुप्ता ने रोगियों की जांच की। शिविर में जांच के लिए सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यक्रम में संपादक विजय मिश्रा, यूनिट हैड मंगेश शर्मा, एसएमडी हैड हंसराज शर्मा ने भास्कर के सामाजिक सरोकार कार्यक्रमों की जानकारी दी। सहयोग आदर्श मधुकर, हिमांशु ओबराय, मदन मोहन मैड़ी का रहा।

भरतपुर. चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते अतिथि।