पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी ने किया कॉलेज में प्रदर्शन

एबीवीपी ने किया कॉलेज में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर एमएसजे कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना देकर विरोध व्यक्त किया। काफी देर तक विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को प्राचार्य डॉ. उमेशचंद शर्मा ने आश्वासन देकर शांत कराया। छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश टोंटपुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश भातरा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि कॉलेज में पानी, कक्षाएं नियमित चलाने आदि मांगों के बारे में अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन में भूपेंद्र बरताई, आकाश हथैनी, बंटी, नितिन तोमर, नरेंद्रसिंह, विश्वेंद्र, शैलेंद्र जघीना, विश्वजीत, योगेंद्र जघीना, जर्नादन तुहिया अनिल भातरा आदि शामिल थे।